मशहूर गीतकार, नाटककार, निर्देशक और कलाकार बीयार प्रसाद का बुधवार को 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म केरल के अलाप्पुझा के मनकोम्बु गांव में हुआ था। बीयार प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अपने करियर में गीतकार ने करीब 60 फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए।
विज्ञापन
Trending Videos
बीयार प्रसाद ने वर्ष 1993 में 'जॉनी' नामक बाल फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन संगीत सिवन ने किया। फिल्म 'जॉनी' को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। Prabhas: कृष्णम राजू को याद कर छलके प्रभास के आंसू, बोले- आज हम जो कुछ भी हैं...