फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Pandey: OTT पर धमाल मचाने को अनन्या तैयार, इस वेब सीरीज में मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

Wed, 04 Jan 2023 08:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपने अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्टस को लेकर सुर्खियों हैं। फैंस को उनके ओटीटी प्रोजेक्ट का काफी दिनों से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है। तो दिल थाम के बैठिए अनन्या बहुत जल्द इस ओटीटी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने काफी कम समय में ही एक्टिंग वर्ल्ड में अपनी एक खास जगह बना ली है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या पांडे एक बार फिर उसी प्रॉडक्शन हाउस से ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
खबरों की मानें तो अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में एक अरबपति फैशन आइकन का रोल अदा करने वाली हैं, जिसे एक बड़े घोटाले के बाद उसके परिवार ने खुद से बहुत दूर कर दिया है। हालांकि इस वेब सीरीज में कई और मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स भी नजर आएंगे। बता दें कि ‘कॉल मी बे’ सीरीज के डायरेक्शन की जिम्मेदारी कॉलिन डी कुन्हा संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे से राज कर रही 'अवतार 2' का हौसला बुलंद, 12वें दिन भी सदमे में 'सर्कस'
विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफार्म रिलीज होगी फिल्म 
अनन्या पांडे की आने वाली सीरीज ‘कॉल मी' लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें की इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस वेब सीरीज को दर्शको के लिए बहुत जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें