फिल्म मेकर अमित शर्मा अपनी अपनी अपकमिंग बेव सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के चलते चर्चा में हैं। उनकी यह सीरीज पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'लस्ट स्टोरीज 2' में चार लघु कहानियां शामिल हैं, जिसका निर्देशन अमित शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष ने किया है।
'एक शैली तक सीमित रहना चाहता'
निर्देशक अमित शर्मा का कहना है कि वो कभी भी एक शैली तक सीमित नहीं रहे हैं और आगामी सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में उनका सेगमेंट उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो मैंने नहीं किया। मैं कभी भी कम्फर्ट जोन में नहीं रहा, जैसे कि 'तेवर', 'बधाई हो' और 'मैदान' सभी अलग-अलग हैं।'
'तेवर' से की निर्देशन की शुरुआत
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमित ने 2015 में अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज बाजपेयी स्टारर एक्शन फिल्म 'तेवर' से अपने निर्देशन की शुरुआत की। तीन साल बाद, उन्होंने हिट कॉमेडी ड्रामा 'बधाई हो' के साथ पुरस्कार और प्रशंसा दोनों हासिल की।
BB OTT 2: जाद हदीद ने आकांक्षा पुरी संग की गलत हरकत, भड़के नेटिजंस ने सलमान खान को टैग कर की यह मांग
'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आएंगे ये सितारें
बता दें कि काजोल, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा और नीना गुप्ता स्टारर 'लस्ट स्टोरीज 2' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में सीरीज से जुड़े सभी कलाकार इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
Rajpal Yadav: प्रसव के दौरान हो गई थी राजपाल यादव की पहली पत्नी की मौत, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा