फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa Trailer: दो घंटे में दो लाख व्यूज को भी तरसा ‘लवयापा’ का ट्रेलर, जुनैद की जान सांसत में

Fri, 10 Jan 2025 09:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa Trailer Out: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें GEN Z की परेशानी मजेदार अंदाज में दिखाई है।
विज्ञापन
लवयापा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनरेशन जी (GEN Z) की शादी तय करना माता-पिता के लिए चुनौती साबित हो सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, आज रिलीज हुआ फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर संकेत दे रहा है। इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म मोहब्बत वाले महीने, जी हां फरवरी में आएगी। आज 10 जनवरी को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है और खूब मजेदार है। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्मार्ट पापा बने दिखे आशुतोष राणा
फिल्म में आधुनिक जोड़ों की प्रेम की हकीकत दिखाई गई है। एक लड़का (जुनैद खान) और लड़की (खुशी कपूर) एक-दूसरे के प्यार में हैं। शादी करना चाहते हैं। लड़की के पापा (आशुतोष राणा) दोनों की शादी करने के लिए दोनों को आमने-सामने बिठाते हैं। वे नौकरी और करियर से जुड़े कोई सवाल नहीं पूछते। रिश्ता पक्का करने से पहले वे सिर्फ एक तरीका अपनाते हैं। एक दिन के लिए दोनों के फोन एक्सचेंज कर देते हैं। फिर क्या होता है? अरे वही, कथित सच्चे प्यार की पोल-पट्टी खुल जाती है। ट्रेलर देखकर खूब हंसी आएगी।

स्टारकिड्स की फिल्म के ट्रेलर को मिले कितने व्यूज?
'लवयापा' में दो चर्चित सितारों के बच्चे परदे पर नजर आएंगे। ट्रेलर में कॉमेडी का भी डोज भरपूर है। बावजूद इसके ट्रे्लर देखने में दर्शकों की दिलचस्पी नजर नहीं दिख रही है। रिलीज के करीब ढाई घंटे बाद भी इसे दो लाख व्यूज तक नसीब नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक लवयापा के ट्रेलर को पूरे 50 हजार व्यूज भी नहीं मिल पाए। फिल्म महाराज से ओटीटी डेब्यू करने वाले जुनैद बड़े परदे पर जब पहली बार आ रहे हैं, तो यह रुझान देख उनकी जान सांसत में है।

ये खबर भी पढ़ें:
Fateh Day 1 Box Office: दर्शकों को रास नहीं आया नेशनल हीरो का 'कॉपी कैट' सिनेमा, पहले ही दिन डूब गई लुटिया
विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
फिल्म लवयापा साल 2022 में आई तमिल फिल्म लव टुडे की रीमेक है। फिल्म 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Ramayana: आ गया 'रामायण' का ट्रेलर, एनिमेटेड फिल्म में देखें राम के वनवास गमन से लेकर राम-रावण युद्ध की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें