फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasika Dugal: 'लूटकेस' के चार साल पूरे होने का रसिका दुग्गल ने मनाया जश्न, नए प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा हिंट

Wed, 31 Jul 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना महामारी के दौरान रिलीज हुईं बेहतरीन फिल्मों में लूटकेस का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने आज (31 जुलाई) अपनी रिलीज के चार साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म की अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी साझा की है।
विज्ञापन
लूटकेस - फोटो : इंस्टाग्राम-रसिका दुग्गल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसिका दुग्गल ने अपने दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लूटकेस में उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज यानी 31 जुलाई को फिल्म की रिलीज के चार साल पूरे हो गए। इस जश्न को अभिनेत्री ने खास अंदाज में मनाया है। 
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अपनी बहन रिद्धिमा से क्लोज नहीं रणबीर, बोले- वे पढ़ाई के लिए लंदन चली गई और मैं यहां अकेला...

रसिका के लिए बेहद खास है 'लूटकेस'
राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रसिका के अलावा कुणाल खेमू, विजय राज, गजराज राव और रणवीर शौरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अभिनेत्री के लिए काफी ज्यादा खास है, क्योंकि यह उनके करियर की पहली कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म की चौथी सालगिरह पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लूटकेस की कुछ तस्वीरें साझा कीं। 
विज्ञापन

Bulbbul: 'बुलबुल' के लिए पहली पसंद नहीं थीं तृप्ति डिमरी, इस अभिनेत्री के ऑफर ठुकराने के बाद मिला मौका

अभिनेत्री ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाले कैप्शन में लिखा, "इस परिवार के जीवन में बहुत सारे रंग हैं। इस फिल्म को चार साल हो गए हैं और तब से ही मुझे लाल सूटकेस से खास लगाव हो गया है!" रसिका के कैप्शन से यह भी संकेत दिया कि आगामी प्रोजेक्ट में वह कॉमेडी रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने लिखा, "चलो अब कुछ और कॉमेडी करते हैं। पुटिंग इट आउट देयर"।
Kiara Advani: कियारा के जन्मदिन पर पति सिद्धार्थ ने बरसाया प्यार, तस्वीर साझा कर कही दिल छू लेने वाली बात


इन वेब शोज से हुईं खूब मशहूर
लूटकेस की बात करें तो कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लूटकेस के अलावा रसिका को मिर्जापुर के तीनों सीजन, दिल्ली क्राइम, आउट ऑफ लव, ए सूटेबल बॉय, मेड इन हेवन, नो स्मोकिंग और लस्ट स्टोरीज में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही  केके मेनन और रणवीर शौरी के साथ आगामी मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज शेखर होम में नजर आएंगी। यह शो 14 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
Movies: 2024 में बदली गई इन बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीख, किसी की शूटिंग नहीं हुई तो कोई टक्कर से बचती दिखी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें