कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।
कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए प्यार बरसाया है।
सिद्धार्थ ने साझा की तस्वीर
सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार (31 जुलाई) को कियारा की प्यारी तस्वीर साझा की। साथ ही, उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सिद्धार्थ ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं लव, तस्वीर सब कुछ कह देती है। आप सबसे दयालु हो जिसे मैं जानता हूं। यहां एक साथ कई और यादें भी हैं।" इस तस्वीर में कियारा सफेद रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। फोटो में उनके आसपास काफी सारे गुब्बारे और 'वी लव यू' लिखा नजर आ रहा है। प्यारी सी मुस्कान के साथ कियारा को पोज देते हुए देखा जा सकता है।