फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: 'लियो' में अनुराग कश्यप के कैमियो को लेकर परेशान थे दलपति विजय, लोकेश कनगराज ने किया खुलासा

Tue, 31 Oct 2023 11:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि फिल्म में अनुराग कश्यप के कैमियो को लेकर दलपति विजय चिंतित हो गए थे।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, 'लियो' - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'लियो' में फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप में भी कैमियो किया है। 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने अब फिल्म के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म में अनुराग का कैमियो कैसे आया। उन्होंने कहा कि अनुराग फिल्म में कैमियो करने से बहुत खुश थे।

विज्ञापन

लोकेश के साथ काम करना चाहते थे अनुराग
हाल ही में दिए इंटरव्यू में लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि यह मेरा सहायक था, जिन्होंने मुझे अनुराग का साक्षात्कार दिखाया, जिसमें कहा गया था कि वह एलसीयू (लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स) में काम करना चाहते थे। मैं शूट पर था। मैंने अनुराग सर को फोन किया और कहा कि यह छोटा सा रोल है, अगर वह इसे करने के लिए तैयार हों तो यह अच्छी बात होगी। उन्होंने कहा कि बिल्कुल और वह चेन्नई आ गए।
Ishaan Khattar: जन्मदिन पर फैन्स के लिए कुछ खास करेंगे इशान खट्टर, फिल्म पिप्पा को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट!

लियो - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी थी अनुराग की प्रतिक्रिया
उन्होंने आगे कहा कि उसके बाद ही मैंने विजय को योजना के बारे में बताया तो अभिनेता ने कहा कि आप उनके साथ क्या कर रहे हैं। क्या यह सब ठीक है? फिर सेट पर उन्होंने अनुराग सर से बात की और उनसे कहा कि वह क्या कर रहे हैं? लेकिन अनुराग सर उस सीन को करके खुश थे। वह ग्राफिक उपन्यासों के बहुत बड़े प्रशंसक थे और हमने उन सबके बारे में बात की। वह वहां केवल दो से तीन घंटे ही रहे। जाने से पहले उन्होंने डायरेक्शन टीम से बात की। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने एक साक्षात्कार में अपनी इच्छा साझा की और यह अब पूरी हो गई है।
Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर भव्य पार्टी की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान, सितारों से सजेगी महफिल
विज्ञापन

अनुराग का कुछ देर का कैमियो
अनुराग कश्यप ने 'लियो' में डैनियल के रूप में एक विशेष उपस्थिति निभाई। वह लियो के हाथों मारे जाते हैं। कैमियो केवल कुछ मिनटों तक चला। 'लियो' एलसीयू का हिस्सा है। यह एक पारिवारिक व्यक्ति पार्थिबन की कहानी है, जिसका एक गैंगस्टर के रूप में खूनी अतीत है। विजय के अलावा फिल्म में तृषा, संजय दत्त , अर्जुन, मिस्कीन और सैंडी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है।
Punjabi Singer Shubh: सिंगर शुभनीत ने उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक! सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें