टीवी शो 'एक श्रृंगार - स्वाभिमान' के सेट के पास एक भयानक हादसा हुआ है। शो के सेट के पास से एक तेंदुआ दो साल के बच्चे को उठा कर ले गया और उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि इस शो के सेट के पास एक दो साल का नन्हा बचेचा खेल रहा था।
तभी एक तेंदुआ सेट पर पहुंचा और बच्चे की गर्दन पकड़कर अपने साथ ले गया। हालांकि कुछ दूर जाने पर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया, मगर तब तक बच्चा काफी घायल हो गया था। बच्चे को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की मौत हो गई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि शो का स्टार कास्ट समेत डायरेक्टर बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए के पीछे भागे लेकिन तब तक तेंदुआ बच्चे को पूरी तरह घायल कर चुका था।
आपको बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब फिल्म सिटी में तेंदुआ घुस आया हो। फिल्म सिटी में तेंदुए अक्सर घुस आते है। फिल्म सिटी के चारों तरफ घने जंगल हैं जिसकी वजह से जंगली जानवर कई बार शूटिंग लोकेशन्स पर आ जाते हैं।