फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SVC63 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, वायरल तस्वीर को लेकर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन?

Sun, 31 May 2026 05:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan SVC63 Movie: सलमान खान की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो उनकी आगामी फिल्म SVC63 के सेट से बताई जा रही है। हालांकि, यह नहीं पता चला है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट की है या फिर एआई से बनी है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो कि SVC63 के सेट से बताई जा रही है। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या SVC63 के सेट से सामने आई सलमान की तस्वीर?
सलमान खान ने हाल ही में निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म को अस्थाई तौर पर  SVC63 कहा जा रहा है। सलमान खान की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे उनकी आगामी फिल्म SVC63 के सेट की तस्वीर बताया जा रहा है। इस तस्वीर में सलमान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सलमान के चेहरे पर साफ गुस्सा नजर आ रहा है, उनके आस-पास कई लोग भी दिखाई दे रहे हैं। सलमान की इस तस्वीर पर यूजर्स ने अपनी राय पेश की है।

यूजर्स के रिएक्शन
सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान ने हाल ही में अपनी फिल्म SVC63 की घोषणा भी की थी। एक्स पर सलमान के एक फैन ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे SVC63 के सेट से बताया जा रहा है। इस तस्वीर पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सलमान को शुभकामनाएं SVC63'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ए आई है भाई'
एक और यूजर ने लिखा, 'SVC63 ब्लॉकबस्टर है'
वहीं कई यूजर्स ने इस तस्वीर को एआई से बना बताया है।

SVC63 फिल्म के बारे में
SVC63 फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। SVC63 फिल्म का अस्थाई नाम है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान
SVC63  इस फिल्म से पहले सलमान 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब बदल गया है। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिलहाल फिल्म आगे टल गई है। इस फिल्म में सलमान रे साथ चित्रांगदा सिंह हैं।

यह भी पढ़ें: 'हमेशा मेरे हीरो', महेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा घट्टामनेनी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि; लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें