फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, एक्टर का लुक देख फैंस हुए परेशान!

Tue, 15 Nov 2022 07:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। आमिर खान को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। आमिर खान ने जब से यह एलान किया है, उनके फैंस हैरान हैं। मगर, इससे भी ज्यादा वह एक्टर का हालिया लुक देखकर हैरान हैं। दरअसल, आमिर खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह कभी इस लुक में नजर नहीं आए।

विज्ञापन

Bimbisara On OTT: बहुत जल्द इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में स्ट्रीम होगी ‘बिम्बसार’, मेकर्स ने जताई खुशी

बीयर्ड लुक में आए नजर
बता दें कि आमिर खान हाल ही में एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान वह ग्रे कलर का ब्लेजर पहने नजर आए। आमिर बीयर्ड लुक में दिखे। इस दौरान आमिर काफी उम्रदराज नजर आए।  सफदे बाल और सफेद दाढ़ी में आमिर को देख फैंस हैरान हैं। वहीं कुछ यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह आमिर की नई फिल्म का लुक हो! हालांकि, आमिर ने फिल्मों से ब्रेक का एलान कर दिया है, ऐसे में किसी नई फिल्म में उनके अभिनय की गुंजाइश भी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: नसीरूद्दीन शाह के घर की बहू बनेंगी करिश्मा शर्मा? विवान को कर रहीं डेट
विज्ञापन


यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
आमिर के इस लुक के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। फैंस को अपने पसंदीदा एक्टर को बूढ़ा होते देख यकीन नहीं हो रहा है। कुछ यूजर्स आमिर के बूढ़े होने पर दुख जताते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनके कूल लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों ने उम्र बढ़ने के कारण उन्हें फिल्मों से परहेज करने की हिदायत भी दे डाली है।
Qala Trailer Out: बाबिल खान-तृप्ति डिमरी की 'कला' का ट्रेलर रिलीज, मार्मिक अंदाज में दिखी एक गायिका की कहानी      

35 वर्षों से हैं सक्रिय
बता दें कि आमिर खान ने इवेंट के दौरान फिल्म 'चैंपियंस' का एलान किया। इस फिल्म में वह एक्टिंग नहीं करेंगे, सिर्फ इसे प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है, जिसमें लीड रोल के लिए वह किसी एक्टर को अप्रोच करेंगे। इवेंट के दौरान आमिर खान ने कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ काम पर ही फोकस किया है। आमिर ने कहा कि, 'मेरे ख्याल से यह मेरे करीबियों के लिए ठीक नहीं और खुद मेरे लिए भी ठीक नहीं है। मैं जिंदगी का अलग तरीके से अनुभव करने के लिए यह वक्त निकाल रहा हूं।'
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें