फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: अपनी साली साहिबा से सिर्फ इतनी सी बात पर लड़ पड़ते हैं रणवीर, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 15 Nov 2022 11:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फुटबॉल गेम रणवीर सिंह के निजी जीवन को भी प्रभावित करता है। हाल ही में उन्होंने इसका खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि इस बात को लेकर उनकी साली साहिबा यानि दीपिका की बहन से लड़ाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
अनीशा और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह सिनेमा के अलावा स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। वह क्रिकेट से लेकर फुटबॉल और बास्केटबॉल तक हर चीज के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। साल की शुरुआत में वह एनबीए ऑल स्टार गेम में हिस्सा लेने के लिए यूएस गए और फिर इंग्लिश प्रीमियर लीग के दौरान यूके भी गए थे। बता दें कि गेम्स रणवीर सिंह के निजी जीवन को भी प्रभावित करते हैं। हाल ही में उन्होंने इसका खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि इस बात को लेकर उनकी साली साहिबा यानि दीपिका की बहन से लड़ाई भी हो चुकी है। 

विज्ञापन


बता दें कि अनीशा एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं। रणवीर ने इस बात का खुलासा किया है कि जब अनीशा और वो मिलते हैं तो अक्सर दोनों आपस में लड़ते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो दोनों अक्सर फुटबॉल टीम को लेकर आपस में बहस करते रहते हैं। रणवीर सिंह आर्सेनल के कट्टर फैन हैं, वहीं अनीशा मैनचेस्टर यूनाइटेड का समर्थन करती हैं। उनके मुताबिक, जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो घर का माहौल गर्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Mahesh Babu: 2022 में महेश बाबू पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले भाई फिर मां और अब सुपरस्टार ने पिता को भी खोया
विज्ञापन


रणवीर ने कहा कि जब हम घर पर बैठकर मैच देख रहे होते हैं तो वो काफी दिलचस्प होता है। इत्फाक से मेरे बेस्ट फ्रेंड आर्सेनल के फैन हैं, वहीं मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बार्सिलोना का फैन है, हम दोस्तों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है जहां हम सभी बकवास बातें करते हैं। वहीं मेरी साली मैनचेस्टर यूनाइटेड की फैन है, इसलिए जब हम आर्सेनल बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड मैच देख रहे होते हैं, तो ये काफी दिलचस्प होता है। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मेरे अच्छे दोस्त भी आर्सेनल के फैन हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Color Discrimination: बॉलीवुड में रंगभेद के शिकार हुए ये फिल्मी सितारे, एक ने तो इंडस्ट्री ही छोड़ देनी चाही

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म अप्रैल, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें