स्मृति ईरानी के लिए कही यह बात
एक इंटरव्यू के दौरान गौरी प्रधान ने स्मृति ईरानी संग रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। दोनों आज भी एक-दूसरे के टच में हैं या नहीं, इस बारे में भी गौरी ने खुलासा किया। एक इंटरव्यू में गौरी प्रधान ने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से जुड़ी कई यादें साझा कीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह स्मृति ईरानी के कॉन्टेक्ट में हैं, तो गौरी ने जवाब दिया, 'नहीं, वास्तव में नहीं। लेकिन स्मृति के साथ कई बार हम इंस्टाग्राम पर कमेंट्स एक्सचेंज करते हैं। लेकिन, जब भी हम अपने साथ के स्टार्स से मिलरते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर बहुत खुश होते हैं।
City of Dreams 3 Review: कलाकारों की अदाकारी से बची घिसी पिटी कहानी पर बनी सीरीज की साख, कहानी अभी बाकी है
इंडस्ट्री में नहीं कोई दोस्त?
इसके अलावा गौरी ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री से उनका कोई दोस्त नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन रही हूं, मैं अपनी किताब के साथ एक कोने में बैठे रहने वालों में से हूं। बुलाए जाने पर अपने शॉट के लिए जाती हूं। मेरे इंडस्ट्री से ज्यादा दोस्त नहीं हैं।' हालांकि, गौरी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने कंटेम्परेरीज से कड़ी मेहनत करना सीखा है। यही वजह है कि वे आज भी अपने काम के लिए जानी जाती हैं और आज जहां भी हैं, उन्हें देखा जाता है।
Rajoshi Barua: आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी राजोशी ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट पर दी सफाई