'साउथ दिल्ली की आंटी' के रूप में पहचान बनाने वाली कुशा कपिला पिछले काफी दिनों से ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। जब से कुशा ने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक की घोषणा की है, तभी से ट्रोल्स हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं। वे लोग मानों उन्हें टार्गेट करने का बस मौका तलाशते हैं और जैसे ही उन्हें वह मौका मिलता है वे कमेंट्स कर कुशा को जमकर खरीखोटी सुना देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी हुआ जब कुशा कपिला ने दीपिका पादुकोण संग अपनी एक तस्वीर साझा की। ट्रोल्स ने कुशा को खूब ट्रोल किया, लेकिन यूट्यूबर चुप बैठने वालों में से कहां हैं, उन्होंने जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी।