फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय

Sun, 16 Jul 2023 07:54 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि साल 1994 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' में अभिनेता को थप्पड़ मारना आसान नहीं था।
विज्ञापन
कभी हां कभी ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि साल 1994 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' में अभिनेता को थप्पड़ मारना आसान नहीं था। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान सुचित्रा से फिल्म में थप्पड़ मारने वाले सीन के बारे में पूछा गया। 

विज्ञापन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter

अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं रोने लगी, क्योंकि मुझे शाहरुख को थप्पड़ मारना था और यह सब एक के बाद एक होता जा रहा था। आखिरकार, मैं फूट-फूट कर रोने लगी, क्योंकि मैं अब और ऐसा नहीं कर सकती थी। मैं ऐसा कह रही थी कि मैं किसी को थप्पड़ कैसे मार सकती हूं? बेशक शाहरुख एक अच्छे इंसान हैं, इसलिए वह कुछ नहीं कहते थे, लेकिन मैं उन्हें देख सकता था। मैं फूट-फूट कर रोने लगी और कहा कि मैं अब और ऐसा नहीं कर सकती।''

सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : instagram/suchitrapublic

डायरेक्टर कुन्दन शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुचित्रा 'अन्ना' के किरदार में नजर आई थीं, जबकि शाहरुख 'सुनील' की भूमिका में दिखाई दिए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि थप्पड़ वाले सीक्वेंस के लिए बहुत सारे टेक लिए गए थे, क्योंकि इसे पूरा करना उनके लिए काफी कठिन था।

Jailer: केरल में नाम बदलकर रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर'? जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुचित्रा अभिनेता अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'माई वाइफ्स मर्डर', 'रण', 'रोमियो अकबर वाल्टर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में प्राइम वीडियो की 'गिल्टी माइंड्स' में भी दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें- YRKKH: टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री, कोर्ट रूम में जलवा दिखाएंगी द ट्रायल की नोयोनिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें