फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pop Kaun: सतीश कौशिक के आखिरी कॉमेडी शो का ट्रेलर रिलीज, 'पॉप कौन' देख लोग बोले- याद तेरी आएगी

Fri, 10 Mar 2023 07:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता सतीश के निधन के बाद वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर में एक्टर की झलक देख फैंस इमोशनल हो गए हैं।
विज्ञापन
पॉप कौन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से पूरा देश बहुत दुखी है। होली का त्यौहार मनाने के बाद अगले ही दिन अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिवंगत अभिनेता सतीश के निधन पर इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने दुख जताया है। यही नहीं, उनके अंतिम संस्कार में भी कई सितारे शामिल हुए थे। अब हाल ही में, एक्टर की डेथ के बाद उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

पॉप कौन - फोटो : social media

अभिनेता सतीश के निधन के बाद वेब सीरीज पॉप कौन का ट्रेलर रिलीज
दिवंगत अभिनेता सतीश के निधन के बाद वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर में एक्टर की झलक देख फैंस इमोशनल हो गए हैं। साथ ही उन्हें एक बार और स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं, जो की अब मुमकिन नहीं है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसमें सतीश कौशिक और कुणाल खेमू के अलावा जॉनी लीवर, चंकी पांडे, राजपाल यादव और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

पॉप कौन - फोटो : social media

ट्रेलर में दिखाई गई है यह कहानी
पॉप कौन ट्रेलर में एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपने असली पापा की तलाश में है। उस लड़के के सामने चार ऑप्शन है। चार अलग-अलग लोग उसके पापा होने का दावा कर रहे हैं, जिस वजह से वह लड़का काफी कन्फ्यूज है। बता दें कि लड़के का रोल एक्टर कुणाल खेमू ने प्ले किया है और सतीश कौशिक को ट्रेलर में तीसरे पापा के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है।

Kareena Kapoor: करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' के चौथे सीजन का टीजर लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विज्ञापन

पॉप कौन - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज
आपको बता दें कि कुणाल खेमू ने भी इस वेब सीरीज का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और लिखा- ‘कॉमेडी के लेजेंड्री सतीश कौशिक को मेरा सलाम, जिनके काम और कॉमेडी ने हमें सालों तक हंसाया। 17 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें पॉप कौन के सारे एपिसोड्स।’ इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भी सतीश कौशिक को खूब मिस कर रहे हैं और अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें