सनी देओल और अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो का एंड में लगे "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे
इसी बीच सनी माइक लेकर कहते हैं कि इतने सारे लोगो के सामने ये सब करना काफी अजीब सा लगता है। दरअसल, सनी रिजर्व नेचर के हैं और सुर्खियों से दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं, फिल्म के प्रोमो का एंड सनी देओल के "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- Sarabhai vs Sarabhai 3: टीवी पर नहीं लौटेगा 'साराभाई वर्सेज साराभाई 3', वजह जान रह जाएंगे दंग
सनी देओल और अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
11 अगस्त को होगी रिलीज
डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ 11अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बात दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज़ हुआ था। गदर उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म को लेकर सनी ने एक बार कहा था कि 'गदर - एक प्रेम कथा' मेरी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं, उन्होंने कहा कि अब 22 साल बाद टीम के साथ कोलैबोरेट करना काफी शानदार एक्सपीरियंस है।
यह भी पढ़ें- IIFA Technical Award: गंगूबाई काठियावाड़ी-भूल भुलैया 2 ने लहराया सफलता का परचम, आईफा टेक्निकल अवॉर्ड में झटके
फिल्म के डायरेक्टर ने कही यह बड़ी बात
वहीं, इस फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था कि गदर-एक प्रेम कथा मेरी फिल्म नहीं, बल्कि यह लोगों की फिल्म है। इसने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के डायनैमिक को बदल दिया है। 'गदर-एक प्रेम कथा' एक कल्ट आइकन बन गई, जिसमें लोगों को 'तारा सिंह' और 'सकीना' की प्रेम कहानी काफी पसंद आई है। बता दें कि इससे पहले यह घोषणा भी की गई थी कि फिल्म के सीक्वल से पहले ओरिजनल फिल्म को 15 जून को इसकी 22 वीं साहगिरह के मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट बेहतर मां या पत्नी? रणबीर कपूर के दिए जवाब ने लूट ली महफिल