फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: कपड़े न पहनने के लिए अरेस्ट होंगे रणवीर सिंह! शाहरुख खान ने पहले ही लगा दी थी इस बात पर मुहर

Fri, 29 Jul 2022 12:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना बयान वायरल हो र हा है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह, शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है और इस वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं महिलाओं का शील भंग करने और उनकी भावानाओं को आहत करने के आरोप में अभिनेता पर प्रार्थमिकी भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि अभिनेता शाहरुख खान ने सालों पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि रणवीर सिंह एक दिन बिना कपड़ों की वजह से बुक किए जाएंगे।

विज्ञापन

शाहरुख खान ने रणवीर  के पांच साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी  
इस समय कॉफी विद करण में कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं और हर सीजन की तरह' कॉफी विद करण' का सीजन 7 भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बता दें कि साल 2017 में कॉफी विद करण के सीजन 5 के एपिसोड 1 में शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने शिरकत की थी और इस दौरान किंग खान ने कहा था कि रणवीर सिंह कपड़ों के वजह से अरेस्ट होंगे।

 

विज्ञापन

करण जौहर की बात का दिया था  जवाब

रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को चर्चा में रहे हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कई बार सभी को हैरान कर देता है लेकिन अभिनेता पूरे कॉन्फिडेंस अलग-अलग तरह के आउटफिट ट्राई करते रहते हैं। इसलिए जब कॉफी विद करण के दौरान बात करते हुए जब करण जौहर ने शाहरुख से पूछा था कि अगर उन्होंने कभी सुना कि रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, शाहरुख ने इस बात का मजाक में जवाब देते हुए कहा थ "कपड़े पहनने के लिए और कपड़े न पहनने के लिए।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें