अपने शो में शाहरुख खान की उपस्थिति को लेकर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना जानता हूं कि अगर कोई मेगास्टार है, जिसने जरूरत पड़ने पर बोलने का अधिकार पाया है तो वे शाहरुख खान हैं'।
करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इस शो में बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे करण के मेहमान बनते हैं और बातचीत के दौरान अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी से जुड़ी तमाम यादें साझा करते दिखते हैं। फिलहाल करण के इस शो का आठवां सीजन चल रहा है। अब तक शो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, काजोल और रानी मुखर्जी सहित कई स्टार्स नजर आ चुके हैं। लेकिन, शाहरुख खान की कमी फैंस को खल रही है। हाल ही में निर्देशक से शो में किंग खान की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया गया।
विज्ञापन
किंग खान को बताया करीबी दोस्त
अपने शो में शाहरुख खान की उपस्थिति को लेकर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना जानता हूं कि अगर कोई मेगास्टार है, जिसने जरूरत पड़ने पर बोलने का अधिकार पाया है तो वे शाहरुख खान हैं। मैं, सभी लोगों में से उनका सबसे करीबी दोस्त और परिवार रहा हूं और मुझे ये समझना चाहिए। मेरे लिए भी वे परिवार के सदस्य जैसे हैं। मैं उनसे कभी भी पूछ सकता हूं, और उनसे अनुरोध कर सकता हूं, उन्होंने मुझे कभी ना नहीं कहा। इसलिए मैंने कभी नहीं पूछा'।
Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर पेश की मिसाल! पिता की बीमारी से परेशान बेटे की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, वायरल हुआ नोट
विज्ञापन
सही वक्त आने पर पूछेंगे
करण जौहर ने आगे कहा, 'मैं इस चीज को बखूबी समझता हूं कि वे उस स्थिति में नहीं आना चाहते, जहां उन्हें मुझसे ना कहना पड़े। वे ऐसे शख्स हैं, जो मेरे लिए बेहद मायने रखते हैं। वे मेरे लिए दुनिया हैं। मेरे लिए परिवार हैं। वे मेरे भाई हैं और सबकुछ हैं। मुझे पता हैं कि जब सही वक्त आएगा तो मैं उनसे पूछूंगा। और ये भी पता है कि जब वे चाहेंगे तो कहेंगे'।
हर रोज होती है मुलाकात
करण जौहर ने आगे कहा कि उन्हें शाहरुख खान को शो में बुलाने की कभी कमी भी महसूस नहीं हुई, क्योंकि उनकी रोज ही उनसे बातचीत होती है। निर्देशक ने आगे कहा, 'मैं उन्हें इस तरह मिस नहीं करता, क्योंकि उनके साथ हर रोज ही मेरा 'कॉफी विद करण' होता है। अक्सर हर शाम, शाहरुख, गौरी, उनका परिवार और मेरी मुलाकात होती है। इस दौरान उनसे काफी बातें होती हैं। मैं समझ सकता हूं कि आप उन्हें याद करते हैं, लेकिन मेरे लिए ऐसा कुछ नहीं है, क्योंकि मेरे तो अस्तित्व का ही वे बहुत बड़ा हिस्सा हैं'।
Rashmika Mandanna: एनिमल की जबर्दस्त सफलता के बीच काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, द गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू