फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो की मेहमान बनेंगी सारा और अनन्या, तीसरे एपिसोड में आएंगी नजर?

Fri, 03 Nov 2023 03:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सारा अली खान-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन खूब चर्चा में है। इसका ओपनिंग एपसोड खूब वायरल हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मेहमान बनकर पहुंचे। शो में दीपिका ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए, उन्हें इस एपिसोड में कही गईं कुछ बातों के चलते काफी ट्रोल भी किया गया। दूसरे एपिसोड के मेहमान सनी देओल और बॉबी देओल बने। अब खबर है कि तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे शिरकत करती नजर आ सकती हैं।  

विज्ञापन


तीसरा एपिसोड खास बनाने की तैयारी में करण जौहर
कॉफी विद करण 8 के दो दिलचस्प एपिसोड के बाद फैंस को अब इसके तीसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। फैंस यह जानने के लिए बेसब्र हैं कि अब काउच पर कौन बैठा नजर आएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के अगले मेहमान सारा अली खान और अनन्या पांडे हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस एपिसोड को पिछले दो एपिसोड के मुकाबले थोड़ा अलग बनाने की कोशिश है। पिछले एपिसोड के मुकाबले इसमें थोड़ी शरारत और थोड़ी मस्ती वाला माहौल नजर आ सकता है।
Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं कंगना! बोलीं- श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी
विज्ञापन


युवा दर्शकों का रखेंगे ध्यान!
सूत्रों के मुताबिक 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं कि उनका चैट शो दर्शकों को पसंद आए, खासतौर से उनका फोकस युवा दर्शकों पर है, इसलिए यह एपिसोड वह विशेषरूप से उनके लिए लेकर आ रहे हैं। हालांकि, फिलहाल दोनों अभिनेत्रियों के करण के शो में जाने की कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

Chamak: सोनी लिव ने जारी किया 'चमक' का टीजर, इस दिन रिलीज होगी म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने इस साल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के जरिए खूब वाहवाही लूटी। इसमें वह विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आईं। 'ऐ वतन मेरे वतन' सारा अली खान की आगामी फिल्म है, जो देशभक्ति से लबरेज है। वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो वह बीते दिनों आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आईं। 'खो गए हम कहां' अनन्या की आगामी फिल्म है।
Akshay Oberoi: स्टॉप मोशन पिक्चर तकनीक का हिस्सा बने अक्षय ओबेरॉय, जानें एनिमेशन मूवीज में कैसे होती है प्रयोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें