जिसकी एवज में वो आमिर खान से अच्छी खासी सैलरी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज पहले बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने आमिर खान के साथ काम करना शुरू कर दिया और उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालने लगे। युवराज ने कम उम्र में स्कूल छोड़ने के बाद गुजर बसर करने के लिए कई तरह के काम किया। उनका कहना है कि उनके दोस्तों को अब जलन होती है कि वो आमिर खान के साथ हमेशा घूमते रहते हैं।
बता दें कि आमिर खान ही अपने बॉडीगार्ड को अच्छी-खासी रकम नहीं देते, बल्कि शाहरुख खान भी अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह को करोड़ों रुपये देते हैं। अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू, दीपका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी करोड़ों रुपये लेते हैं।सलमान के बॉडीगार्ड शेरा तो खुद में ही सेलिब्रिटी हैं। उनको हर वक्त सलमान के साथ साये की तरह देखा जाता है।