फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन और पृथ्वी की जंग में जीता कौन?

Sat, 25 May 2013 05:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'औरंगजेब' में फिल्म के दो किरदारों में वर्चस्व की जंग दिखी। यह जंग जितनी फिल्म के अंदर थी उतनी ही फिल्म के बाहर भी। एक तरफ बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे अर्जुन कपूर थे तो दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज।
विज्ञापन


एक फिल्म, दो सुपरस्टार! आमतौर पर तो दो सुपरस्टार्स एक साथ आते ही नहीं हैं। वे जानते हैं कि दोनों ही एक दूसरे की चमक बरदाश्त नहीं कर पाएंगे। लेकिन दो अलग इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स साथ आने में नहीं कतराए। क्योंकि इन्हें लगा कि इनकी बादशाहत का इलाका अलग-अलग है।

फिल्म 'औरंगजेब' में बॉलीवुड में सिर्फ एक फिल्म से ही कई बड़े सितारों का सिंहासन हिला देने वाले अर्जुन कपूर हैं, तो मलयाली और तमिल फिल्मों में सुपरस्टार का दर्जा पाए पृथ्वीराज भी। दोनों फिल्म में साथ-साथ हैं और प्रमोसन में भी साथ-साथ रहे। पर जब दोनों साथ-साथ होते हैं, तो मजा दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन


टकराव दिखा दोनों में

दोनों मानों दो ध्रुव हों। इसीलिए `औरंगजेब’ में अपनी-अपनी भूमिकाओं में दोनों जमते भी हैं। भूमिकाएं भी अपोजिट नेचर की, तो एक्टर्स का मिजाज भी वैसा ही। हालांकि दोनों के बीच उम्र का फासला केवल तीन साल का है। शायद इसलिए टकराने के मौके भी ज्यादा हैं।

27 के अर्जुन जब माइक पकड़ते हैं, तो दोस्तों की महफिल लग जाती है। 30 के पृथ्वी माइक पकड़ते हैं, तो उनकी संजीदगी उनसे और सवाल करने को मजबूर कर देती है।

पर दोनों के बीच फिल्मों का फासला काफी बड़ा है। `औरंगजेब’ से पहले अर्जुन के पास सिर्फ फिल्म `इशकजादे’ की सफलता है और पृथ्वी की झोली में मलयाली और तमिल मिलाकर सत्तर फिल्म और एक हिंदी फिल्म `अइया’ भी।

पहले भी होते रहे हैं ऐसे मुकाबले

इस फिल्म के प्रमोशन और फिल्म के दौरान भी यह दोनों स्टार इस बात के लिए जोर आजमाइश करते दिखे कि कौन बड़ा स्टार है। फिल्म में इन दोनों का रोल भी ऐसा था कि जहां इन्हें एक-दूजे से टक्कर लेनी थी।

इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है जब बॉलीवुड के किसी सितारे के साथ साउथ का कोई किरदार दिखा है। लेकिन इस जंग में ज्यादातर बाजी बॉलीवुड हीरो के हाथ लगी है। देखते हैं इस जंग में कौन जीतता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें