फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना के पक्ष में खुलकर उतरे सलमान खान

Sat, 25 May 2013 04:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल' की नायिका सना खान के बचाव में उतर पड़े हैं। ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सलमान ने सना को बेचारी बताते हुए कहा कि उसे किसी पब्लिसिटी स्टंट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मेंटल' की हीरोइन सना खान पर लगे किडनैपिंग के आरोपों को गलत ठहराया है। सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सना अभी तक सफल भी नहीं हुईं है। उसे पब्लिसिटी की कोई जरूरत भी नहीं है।

सना के बारे में जैसी अफवाहें फैलायी जा रही हैं वैसा सना ने कुछ भी नहीं किया। सलमान ने इस मामले में मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कुछ भी छापो सही हो या गलत।
विज्ञापन


सलमान ने लिखा कि सना को पैसों के लिए 15 साल की लड़की को अगवा करने की कोई जरूरत नहीं है। और कोई लड़की किसी को अगवा कर भी कैसे सकती है। सलमान ने कहा कि दर्शक सना को 'बिग बॉस' के घर में देख चुके हैं। उसके बावजूद भी ऐसा सोच रहे हैं।

सना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सना इस बुरे दौर से पाक साफ होकर निकलेगी। उस पर लगे सारे आरोप गलत साबित होंगे।

सलमान खान काफी समय से सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर से अपनी दूरी बनाए हुए हैं। सना पर लगे इन आरोपों के बाद सलमान ट्वीटर पर अपनी राय जाहिर करने के लिए आए हैं।

मालूम हो कि 'मेंटल' की हीरोइन सना खान पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का इल्जाम लगा है। जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से सना फरार है। मुंबई पुलिस सना की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें