फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का नया फॉर्मूला

Mon, 03 Jun 2013 05:05 PM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में 100 करोड़ की रेस अब छोटे होने वाली है। चर्चा में रहने वाली और बड़ी स्टारकॉस्ट से सजी फिल्में रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जा रही हैं।
विज्ञापन


इंडस्ट्री पैसा कमाने के नए फॉर्मूले पर चल चुकी है। यह फॉर्मूला है रिलीज से पहले टीवी पर फिल्म को सबसे पहले दिखाने का अधिकार के बेचने का।

हाल ही आमिर खान की दो आने वाली फिल्मों 'पीके' और 'धूम 3' के सेटलाइट अधिकार एक मनोरंजन चैनल द्वारा खरीद लिए गए हैं। 'पीके' को 118 करोड़ में 'धूम 3' को 75 करोड़ में खरीद लिया गया है।

इसके अलावा ईद के मौके पर रिलीज हो रही शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को भी रिलीज के पहले ही 105 करोड़ में एक टीवी चैनल द्वारा खरीद लिया गया है।

आने वाली इन तीन फिल्मों का टीवी चैनल द्वारा महंगी दरों में खरीदना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में 100 करोड़ का आंकड़ा छोटा पड़ने वाला है।

'पीके' को ही लें। 115 करोड़ रूपए सिर्फ टीवी चैनल से उसे मिल गए हैं। संगीत और ट्रेलर दिखाने के अधिकार से भी करोडों की आमदनी होने वाली हैं। यानीकि यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही लगभग 150 करोड़ का कारोबार कर लेगी।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही चेन्नई एक्सप्रेस और धूम 3 के साथ होने वाला है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के क्लब को छू चुकी हैं। यानि कि अब इनके लिए सौ करोड़ का नहीं दो सौ करोड़ का आंकड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।

अजय और सलमान पहले ही कर चुके हैं डील

अजय देवगन और सलमान खान अपनी-अपनी फिल्मों को टीवी पर दिखाने की डील पहले ही कर चुके हैं। अजय देवगन ने एक मनोरंजक चैनल के साथ चार सौ करोड़ रुपये का करार किया है। सलमान खान उनसे आगे हैं उन्हें उनकी फिल्मों के दिखाने के एवज में पांच सौ करोड़ मिलेंगे।

इस करार के अनुसार साल 2018 तक रिलीज होने वाली इन दोनों की सभी सभी फिल्मों के प्रसारण अधिकार उसी चैनल के पास ही रहेंगे।

इससे पहले सलमान खान भी एक अन्य मनोरंजन चैनल के साथ ऐसा ही करार कर चुके हैं। सलमान ने पांच सालों के लिए यह करार पांच सौ करोड़ रुपये में किया था।

अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्मों की सफलता के चलते अजय सैटेलाइट चैनलों पर काफी लोकप्रिय हैं। 'बोल बच्चन', 'सिंघम', 'सन ऑफ सरदार' और 'गोलमाल' सीरिज की फिल्मों ने जमकर कमाई की।

इस करार के बाद अजय की आने वाली फिल्मों के प्रसारण अधिकार इसी चैनल के पास होंगे। उनकी पिछली रिलीज 18 फिल्मों के प्रसारण अधिकार भी चैनल के पास ही हैं। इसी तरह 'दबंग 2' के बाद रिलीज होने वाली सलमान की सभी फिल्मों को दिखाने के अधिकार एक ही टीवी चैनल के पास होंगे।

उल्टा भी पड़ा है दांव

टीवी चैनलों द्वारा फिल्म रिलीज से पहले ही जल्द से जल्द टीवी अधिकार खरीद लेने का दांव कई बार फिल्मकारों पर उल्टा भी पड़ा है। इसके दो सबसे बड़े उदाहरण 'हिम्मतवाला' और 'फरारी की सवारी' है। यह दोनों फिल्में ही उम्मीद के अनुरूप सफल नहीं हुई हैं।

'हिम्मतवाला' के टीवी अधिकार 74 करोड़ तो 'फरारी की सवारी' के अधिकार 40 करोड़ में खरीदे गए। जब फिल्म नहीं चली इन फिल्मों से जो विज्ञापन महंगी दर मिलने वाले थे वह नहीं मिले। टीवी चैनलों का यह दांव इन फिल्मों को लेकर उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हश्र सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' के साथ हुआ था। इस फिल्म पर भी टीवी चैनलों द्वारा लगाया गया दांव उल्टा पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें