फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स सिंबल नहीं अभिनेत्री बनना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा

Mon, 03 Jun 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
शर्लिन चोपड़ा अब एक अलग किस्म का जीवन जीना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी पहचान एक अभिनेत्री के रूप में हो। उन्हें एक्सपोजर करने वाली लड़की के रूप में न पहचाना जाए।


अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बिंदास गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने अब एक नया शिगूफा छोड़ा है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह अब अपनी इमेज को बदलने के लिए गंभीर हैं।

वह चाहती हैं कि उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में ट्रीट किया जाए। साथ ही शर्लिन ने यह भी कहा कि वह किसी भी व्यक्ति के साथ जज्बाती और लंबे समय तक रिश्ता बनाए रखने पर यकीन करती हैं।
विज्ञापन


शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं जो महिलाओं की इज्जत करे।

शर्लिन चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' के लिए चर्चित हैं। रुपेश पॉल निर्देशित यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें