फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की यादों से उबर नहीं पाई हैं शहनाज गिल? सलमान खान ने दी 'मूव ऑन' की सलाह

Tue, 11 Apr 2023 01:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी मासूमियत और खूबसूरती के चलते शहनाज दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
विज्ञापन
शहनाज गिल-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर जारी हो गया है। एक भव्य समारोह में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान सलमान खान अपनी इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ नजर आए। इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान एक्ट्रेस शहनाज को एक सलाह देते नजर आ रहे हैं। सलमान की बात से शहनाज के फैंस भी सहमति जता रहे हैं।

विज्ञापन

KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म

जिंदगी में आगे बढ़ने की दी सलाह
अपनी मासूमियत और खूबसूरती के चलते शहनाज दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज गिल की इसी मासूमियत पर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भी फिदा थे। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद थी। मगर, वक्त की क्रूरता ने इन दोनों को जुदा कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वह अक्सर उनका जिक्र करती नजर आती हैं। आज 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह देते नजर आए।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म फरहाद सामजी की, सलमान खान को ट्रेलर लॉन्च पर याद आए भंसाली और बड़जात्या

बोले- मैं नोटिस करता हूं
दरअसल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब शहनाज से पूछा गया कि वह लाइफ में कितना आगे बढ़ पाई हैं? इससे पहले कि शहनाज इस सवाल का जवाब दे पातीं, सलमान कहने लगे, 'शहनाज, मैं तो चाहता हूं कि तुम मूव ऑन कर जाओ, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है...और यह सब चीजें मैं नोटिस करता हूं। अपने बारे में नोटिस करता हूं तो...मुझे अब ज्यादा बोलना नहीं चाहिए।'
विज्ञापन

हैरान रह गईं शहनाज?
सलमान खान की बात सुनकर एक बार को तो शहनाज चौंक गईं। हालांकि, फिर वह हंसती हुई नजर आईं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सलमान खान की बात से सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वक्त बदलता है तो चीजें बदलती हैं। शहनाज को मूव ऑन करना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज बेहद प्यारी हैं। वह बस खुश रहें।'
Mrunal Thakur: पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करने के लिए मृणाल ने बेले खूब पापड़, बोलीं- खुशी है कि मेहनत सफल हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें