फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut : 'सिबलिंग डे' पर कंगना ने रंगोली के संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा

Mon, 10 Apr 2023 06:21 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने 'सिबलिंग डे' के मौके पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के लिए पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई इस तस्वीर में कंगना अपनी बहन रंगोली और भाई अक्षित रणौत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कंगना आए दिन अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आज यानी 10 अप्रैल को 'सिबलिंग डे' के मौके पर उन्होने अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ इंस्टाग्राम पर बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर की गई इस तस्वीर में कंगना अपनी बहन रंगोली और भाई अक्षित रणौत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बच्चों के रूप में, भाई-बहन का प्यार बड़ी बहन द्वारा उसकी जासूसी करने और मम्मा को सब कुछ बताने और दादी के पसंदीदा बच्चे होने के लिए रोलू पोलू छोटे भाई की पिटाई करने के बारे में था ... हा हा यह केवल तब होता है जब आप बड़े हो जाते हैं। बड़े होकर अलग होते हैं, आप फिर से एक-दूसरे से मिलते हैं, आप पहले दोस्त बनते हैं, फिर आपको पता चलता है कि भाई-बहन होना कितना खास है... सभी को भाई-बहन दिवस की शुभकामनाएं।'

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली जब 21 साल की थीं तब एक शख्स ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया था, जिसकी वजह से उनको थर्ड-डिग्री बर्न हो गया। कंगना और उनके परिवार के लिए यह बहुत कठिन समय था, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी वह  बहन के साथ खड़ी रहीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी तय किया कि वह अपनी बहन को इस दर्दनाक हादसे से बाहर निकालेंगी।
 
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरादर निभा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'तेजस' और 'सीता: द अवतार' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें-  Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, HC ने निर्देशक को दी चेतावनी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें