फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका के बारे में किया खुलासा, लिखा- 'ऐसा कठिन किरदार जिसने ...'

Mon, 22 Dec 2025 07:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Actress Kiara Advani Post: यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले कियारा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और यश - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत खास बताया।
विज्ञापन

 

'टॉक्सिक' में रोल को लेकर कियारा का खुलासा
फिल्म 'टॉक्सिक' में नादिया का रोल निभा रही कियारा आडवाणी ने एक्स पर एक नोट लिखा, 'यह रोल मुझसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत कुछ मांगता था। मेरे लिए यह पूरी तरह बदलाव लाने वाला अनुभव रहा। अब तक का मेरा सबसे मुश्किल रोल। महीनों की मेहनत। एक निडर छलांग। इस फर्स्ट लुक को इतना प्यार मिलना मेरे लिए सबकुछ है। मैं शब्दों से ज्यादा आभारी हूं।'

फिल्म निर्माताओं का पोस्ट
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने कियारा का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें कियारा को स्टाइलिश गाउन में दिखाया गया, जो फर्श तक लंबी और ऊंची स्लिट वाली है। वह चमकदार स्टेज पर आत्मविश्वास से खड़ी नजर आईं। बैकग्राउंड में सर्कस जैसा माहौल दिखा। उनके चेहरे पर ग्लैमर के साथ दुख और उदासी के भाव नजर आए।
विज्ञापन

फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
यश की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे गीतु मोहनदास ने निर्देशित किया है। प्रोडक्शन वीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है। यह कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किया जाएगा। यह कन्नड़ सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (2022) के बाद पहली फिल्म है। कियारा को हाल ही में 'वॉर 2' में देखा गया था, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें: दुलकर सलमान ने अमल सूफिया के साथ 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा- 'सालगिरह मुबारक हो मेरी जान'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें