ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे सबा-ऋतिक
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक फैमिली फंक्शन में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं। सबा पिंक और येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। बड़े-बड़े ईयरिंग्स मांग टीके के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। वहीं, ऋतिक पिंक और व्हाइट कलर के कुर्ता पाजामे में दिख रहे हैं।
ऋतिक रोशन-सबा आजाद, ह्रिहान और ह्रिदान
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। एक्टर अब फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की बात करें तो वे सिंगर, एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट हैं। इस साल उन्हें फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।