फिल्म 'की एंड का' की रिलीज को आज सात साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 2016 में यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली थी। आज इसकी रिलीज को सात साल पूरा होने के मौके पर अर्जुन कपूर ने पोस्ट साझा की है।