भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़का अपने पैर से एक लड़की का हाथ कुचल रहा है। लड़की जोर से चीखती है और वह लड़का उसे बेड पर जोर से धक्का देता है। लड़की सोचती है और कहती है, 'एकर शुरुआत ऑनलाइन से भइल रहल।' फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि यह फिल्म कहीं ना कहीं लव जिहाद जैसे मुद्दे पर आधारित है। तभी फिल्म के नायक की जोरदार एक्शन अवतार में एंट्री होती है, जो कहता है, 'आया तो था कुछ लेने, लेकिन अब कुछ देके जाऊंगा, ऐसा दर्द जो किसी भी लड़की को छूने से पहले महसूस होगा।'
Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर जय ने वैभवी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट साझा करते ही अकाउंट किया प्राइवेट
फिल्म के ट्रेलर में नायक और विलेन के बीच एक्शन भी है। विलेन कहता है, 'शेर से यारी और सूर्या से गद्दारी बहुत महंगा पड़ेला।' नायक कहता है, 'झुंड में तो सियार आते हैं, शेर अकेले ही आता है।' यह कहकर विलेन और उसके गुर्गों की जमकर पिटाई करता है। भोजपुरी फिल्म 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी', 'बेवफा सनम' के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'खिलाड़ी' भी जियो सिनेमा पर 4 जून को रिलीज होगी।