फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Chandra Tiwari: पोस्टमार्टम में हुआ तिवारी की मौत के कारण का खुलासा, इस फिल्म की करने गए थे शूटिंग

Thu, 25 May 2023 05:02 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष चन्द्र तिवारी की पहले से ही कुछ तबीयत खराब थी और बुधवार की रात मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयां लेकर होटल के अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन
फिल्म 'दो दिल बधे एक डोरी से' के कलाकारों के साथ सुभाष चंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से गुरुवार सुबह एक दुख भरी खबर आई है। भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अपने होटल में मृत पाए गए। सुभाष चन्द्र तिवारी सोनभद्र में भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' की शूटिंग करने गए थे। फिल्म की शूटिंग 22 मई को पूरी हो गई थी और फिल्म की पूरी यूनिट मुंबई वापस आ गई थी। कुछ काम के सिलसिले से सुभाष चंद्र तिवारी सोनभद्र में रुके रहे।

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म गुलाबों के प्रमोशन के दौरान गौरव झा और बालेश्वर सिंह के साथ सुभाष चंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष चन्द्र तिवारी की पहले से ही कुछ तबीयत खराब थी और बुधवार की रात मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयां लेकर होटल के अपने कमरे में चले गए। सुबह जब काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो होटल के मैनेजर ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो सुभाष चंद्र तिवारी अपने बेड पर मृत पाए गए और उनका पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है।    

फिल्म टदो दिल बधे एक डोरी सेट के कलाकारों के साथ सुभाष चंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी पेशे से वकील थे और मुंबई के मीरा रोड में रहते थे। उनका बनारस में भी एक होटल है। सुभाष चंद्र तिवारी काफी लंबे समय से भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में सक्रिय रहे हैं, उन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनय भी किया है। भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' से पहले सुभाष चंद्र तिवारी भोजपुरी अभिनेता गौरव झा को लेकर भोजपुरी फिल्म 'गुलाबो' का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं।
Sonebhadra: भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल के कमरे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

सुभाष चंद्र तिवारी - फोटो : social media
निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी सोनभद्र में भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में प्रेम सिंह, काजल यादव और सुदीक्षा झा की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म के साथ ही सुभाष चंद्र तिवारी ने तीन और फिल्मों की घोषणा की जिसकी वह बैक टू बैक शूटिंग करने वाले थे, लेकिन अब उनके निधन से सभी फिल्में बंद हो गई हैं।
सुभाष चंद्र तिवारी का निधन, यूपी के होटल के कमरे में मृत पाए गए भोजपुरी निर्देशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें