फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khiladi Trailer: भोजपुरी सिनेमा को मिला जियो सिनेमा का साथ, प्रदीप पांडे की फिल्म इस दिन आएगी ओटीटी पर

Sat, 27 May 2023 03:47 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़का अपने पैर से एक लड़की का हाथ कुचल रहा है। लड़की जोर से चीखती है और वह लड़का उसे बेड पर जोर से धक्का देता है।
विज्ञापन
'खिलाड़ी' ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से इंटरनेट का जमाना आया है, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती फिर प्यार और शादी तक मामला पहुंचने लगा है। इन इंटरनेट दोस्तियों में कई बार लड़कियां ऐसे जाल में फंसती है कि वहां से निकलना बहुत मुश्किल है। अगर किसी तरह से निकल भी जाती हैं तो पूरी जिंदगी में सिवाय पश्चाताप के कुछ नहीं बचता। भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे 'चिंटू' की नई भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' इसी विषय पर आधरित है। फिल्म का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।  

विज्ञापन
Trending Videos

'खिलाड़ी' ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़का अपने पैर से एक लड़की का हाथ कुचल रहा है। लड़की जोर से चीखती है और वह लड़का उसे बेड पर जोर से धक्का देता है। लड़की सोचती है और कहती है, 'एकर शुरुआत ऑनलाइन से भइल रहल।' फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि यह फिल्म कहीं ना कहीं लव जिहाद जैसे मुद्दे पर आधारित है। तभी फिल्म के नायक की जोरदार एक्शन अवतार में एंट्री होती है, जो कहता है, 'आया तो था कुछ लेने, लेकिन अब कुछ देके जाऊंगा, ऐसा दर्द जो किसी भी लड़की को छूने से पहले महसूस होगा।'
Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर जय ने वैभवी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट साझा करते ही अकाउंट किया प्राइवेट

'खिलाड़ी' ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नायक गुंडों की जमकर पिटाई करता है और उस लड़की को उन गुंडों  के चंगुल से बचाते हुए कहता है, 'तोहार लोगन क बस चले न, त फेसबुक पे प्यार, व्हाट्सएप पर सगाई, इंस्टाग्राम पर शादी और रिल्स पर हनीमून मना लेइ।' नायक उस लड़की से पूछता है, 'वैसे कोई है आप का ?' वह लड़की नायक से काफी प्रभावित होती है और नायक से कहती है, 'अब तक तो कोई नहीं था, पर अब है।'
Rajoshi Barua: आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी राजोशी ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट पर दी सफाई
विज्ञापन

'खिलाड़ी' ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर में नायक और विलेन के बीच एक्शन भी है। विलेन कहता है, 'शेर से यारी और सूर्या से गद्दारी बहुत महंगा पड़ेला।' नायक कहता है, 'झुंड में तो सियार आते हैं, शेर अकेले ही आता है।' यह कहकर विलेन और उसके गुर्गों की जमकर पिटाई करता है। भोजपुरी फिल्म 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी',  'बेवफा सनम'  के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'खिलाड़ी' भी जियो सिनेमा पर 4 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें