फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supriya Pathak: सोशल मीडिया से क्यों दूर रहती हैं हंसा? अभिनेत्री ने खुद बताई वजह

Tue, 07 Nov 2023 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रिया पाठक - फोटो : social media
विज्ञापन

जब कोई कलाकार अपने नाम की बजाय किरदार की वजह से पहचाना जाए तो यह उसकी सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है। इंडस्ट्री में यह सफलता हासिल की है अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने। उन्हें दर्शक हंसा के रूप में जानते हैं। बता दें कि यह आइकॉनिक रोल उन्होंने शो 'खिचड़ी' में अदा किया। सुप्रिया सोशल मीडिया से काफी दूरी बरतती हैं। ऐसे वक्त में जब हर कोई इस मंच पर उपस्थित है, वह इससे दूर रहना क्यों पसंद करती हैं? इसकी वजह भी सुप्रिया ने बताई है।

विज्ञापन

 
इसलिए नहीं पसंद सोशल मीडिया!
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुप्रिया पाठक ने इंटरनेट पर एक्टिव नहीं रहने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उन्हें इस प्लेटफॉर्म के बारे में अपडेट रखती हैं। ऑनलाइन दुनिया से दूर रहने की वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह खुद अभी इस बारे में सोच रही हैं कि ऑनलाइन मौजूदगी क्यों होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें नहीं मालूम कि ऑनलाइन क्या हो रहा है?
Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म
विज्ञापन


दर्शकों से जुड़े रहना पसंद
सुप्रिया पाठक ने कहा, 'दर्शकों तक पहुंचने का सोशल मीडिया बहुत ही ज्यादा अहम रास्ता है, मैं इस बात से सहमत हूं। लेकिन, इसके अपने नेगेटिव और पॉजिटिव प्रभाव भी हैं। मैं नेगेटिव प्रभाव से थोड़ी डरी हुई हूं। इसलिए जब तक हो सकता है, मैं दूर रह रही हूं। हालांकि, अपने दर्शको से मैं जुड़े रहना चाहूंगी। मुझे लगता है कि अपने सभी किरदारों, अपनी फिल्मों के जरिए मैं उनसे इसी तरह जुड़ रही हूं'।
विज्ञापन

Farrey: 'फर्रे' के लिए सलमान खान से मिली अलीजेह अग्निहोत्री को प्रेरणा, एक्ट्रेस ने मामा की तारीफ के बांधे पुल

बेटी से मिलती है अपडेट
सुप्रिया पाठक ने आगे कहा कि वह बेशक इस प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी सना उन्हें अपडेट देती रहती हैं। इतना ही नहीं, सना ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी काफी मनाया, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि वह कुछ ऐसा करने में ही यकीन रखती हैं, जिसका कोई मतलब हो। करियर की बात करें तो 'खिचड़ी' के अलावा सुप्रिया 'सत्यप्रेम की कथा', 'गलियों की रासलीला राम लीला' और 'वेक अप सिड' आदि में भी काम कर चुकी हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत के काम की मुरीद हईं तेजस अभिनेत्री अंशुल चौहान, बोलीं- वह सेट पर काफी अनुशासित थीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें