खतरों के खिलाड़ी 13 में जिन कंटेस्टेंट्स ने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई थी, उनमें शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, सौंदुस मौफकीर, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो, रश्मित कौर और नायरा बनर्जी के साथ अर्चना गौतम का नाम शामिल है। इन आठ कंटेस्टेंट में से अब रोहित शेट्टी के शो में ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं और स्टंट से सबको हैरान करने वालीं सौंदुस मौफकीर इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गयी हैं।
कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सौंदुस इस शो से बाहर हो चुकी हैं और बचे हुए सात कंटेस्टेंट के बीच खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फिनाले के लिए जंग होने वाली हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई में 14 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ था। एक-एक कर कंटेस्टेंट्स बेहद तेजी से आउट हुए। अब शो में ऐश्वर्या शर्मा भट्ट, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, डिनो जेम्स, नारया बनर्जी, रश्मीत कौर, शिव ठाकरे बचे हुए हैं। वहीं, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, रोहित रॉय, डेजी शाह, शीजान खान और सौंदस मौफकीर बाहर हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर