फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'वो कह रही हैं तो सही ही होगा', 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' पर जया बच्चन की आलोचना पर बोले खिलाड़ी

Fri, 11 Apr 2025 05:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Movie Toilet Ek Prem Katha: अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केसरी 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस दौरान वे 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर पिछले दिनों की कई जया बच्चन की आलोचनात्मक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते दिखे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-जया बच्चन - फोटो : एएनआई-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2017 में फिल्म आई थी 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'। इसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखाई दिए। बीते दिनों जया बच्चन ने इस फिल्म को लेकर आलोचना की और कहा, 'मैं ऐसी फिल्में देखने कभी न जाऊं'। हाल ही में अक्षय कुमार से इस बारे में सवाल किया गया। अक्षय कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

'कोई बेवकूफ ही होगा...'
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'केसरी 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। आज शुक्रवार को एक इवेंट में एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा लगता है जब कोई उनकी सामाजिक फिल्मों की आलोचना करता है। इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता किसी ने इन फिल्मों की आलोचना की है। कोई बेवकूफ ही होगा, जो ऐसी फिल्मों की आलोचना करेगा। आप खुद देखिए, मैंने 'पैडमैन' बनाई, 'एयरलिफ्ट' की, 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'केसरी' की और 'केसरी चैप्टर 2' कर रहा हूं, बहुत सारी ऐसी फिल्में बनाई हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी ने इनकी आलोचना की है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Homebound: कई ड्राफ्ट और सात साल की मेहनत, ऐसा रहा नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ का कान तक का सफर

अक्षय बोले- 'मैंने ऐसी फिल्म बनाकर गलत काम किया'
अक्षय कुमार से जब बीते दिनों की गई जया बच्चन की टिप्पणी का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा,  'अब अगर उन्होंने कहा है तो सही होगा। मुझे नहीं पता। अगर 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' एक ऐसी फिल्म बनाकर मैंने कोई गलत काम किया है, अगर वो कह रही हैं तो सही होगा'। इस दौरान करण जौहर भी अक्षय कुमार के साथ नजर आए।
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'केसरी 2'?
बता दें कि बीते दिनों जया बच्चन ने अक्षय की फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था, 'इस फिल्म का नाम तो देखिए। मैं ऐसी फिल्म कभी देखने नहीं जाऊं। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'। यह भी कोई नाम होता है किसी फिल्म का। क्या टाइटल है?' इतना ही नहीं, उन्होंने इस फिल्म को फ्लॉप तक बता दिया। बात करें अक्षय कुमार की 'केसरी 2' की तो यह 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



यह खबर भी पढ़ें:
Hari Har Veera Mallu: लंबे इंतजार के बाद पवन कल्याण की फिल्म के रिलीज डेट का एलान, जानें किस दिन होगी रिलीज?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें