प्राइम वीडियो का इंस्टाग्राम पोस्ट
प्राइट वीडियो ने कुछ ही देर पहले सीरीज खौफ की एक झलक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जो दिखता है, जरूरी नहीं वो सच हो' आगे लिखा है खौफ प्राइम पर, नई सीरीज, 18 अप्रैल को रिलीज होगी'
हॉरर सीरीज खौफ के होंगे कुल आठ एपिसोड
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
सीरीज की कहानी
खौफ सीरीज की कहानी मधु नाम की लड़की की है, जो एक नए हॉस्टल में रहने आती है और शहर के डरावने रहस्यों से जूझती है। इसमें अलौकिक शक्तियों और गहरी भावनाओं को दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्टर और वीडियो जारी किए गए हैं, जिस पर प्रशंसकों की साकारत्मक प्रतिक्रिया आई है। इस सीरीज में अभिषेक चौहान, चुम दरंग, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला भी हैं।
यह भी पढ़ें:
Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबर्दस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने