बालाचंद्र कुमार ने किया ये खुलासा
हाल ही में, बालाचंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुद को एक्टर दिलीप का करीबी दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि दिलीप आरोपी नंबर वन है और वह एक्ट्रेस को अच्छी तरह जानते थे। उन्होने ये भी दावा किया कि दिसंबर 2017 में दिलीप और उसके वकील जज के कक्ष में गए थे और उससे पहले ही इन लोगों के पास क्लिप थी जिसमें यौन उत्पीड़न की तस्वीरें थीं।
अभिनेत्री ने सीएम से लगाई मदद की गुहार
बालाचंद्र कुमार के इस खुलासे के बाद ही पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने न्याय की मांग की है। इस पत्र में एक्ट्रेस ने अपने दुख को व्यक्त करते हुए सीएम से मदद की मांग की है और लिखा कि इन आरोपों की जांच की जरूरत है। मैं न्याय चाहती हूं।