फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर ‘जिये तो जिये कैसे’ गाना फिल्माया गया था और अब इस गाने को स्टेबिन बेन ने रीप्राइस किया है। इस गाने में एक कपल की इमोशनल कहानी दिखाई गई है और वो कपल दीपिका और शोएब होते हैं। गाने में दीपिका का एक्सीडेंट हो जाता है और ये चीज देखकर शोएब गम में डूब जाते हैं। इस दौरान उन्हें वो सारे प्यार भरे पल याद आते हैं, जो उन्होंने दीपिका के साथ बिताए थे। गाने की कहानी को फ्लैशबैक में दिखाया जाता है। हालांकि, आखिर में शोएब और दीपिका एक हो जाते हैं। अस्पताल में दोनों का प्रपोजल होता है। इन सीन्स को देकर हर किसी को अपने पार्टनर की याद जरूर आई होगी।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का ये गाना महज कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने में शोएब की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़
- फोटो : instagram/shoaib2087
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस को देते रहते हैं। दीपिका अक्सर इंस्टग्राम पर लाइव आकर फैंस संग बातें भी करती हैं। दीपिका आखिरी बार ‘ससुराल सिमर का 2’ में नजर आई थीं। इस सीरियल में वह कुछ ही एपिसोड में दिखाई दी थीं।