प्रोमो वीडियो में कॉमेडियन जाकिर खान अमिताभ बच्चन की एक रिक्वेस्ट पर सभी माताओं को एक शायरी डेडिकेट करते हुए दिखाई देते हैं। अमित जी कहते हैं, 'हमारे लिए अगर आप छोटा सा परफॉर्मेंस कर दें तो...बड़ी कृपा होगी।' जाकिर कहते हैं, 'कि खोया मैं जिस भी राह, वो मंजिल पर जा खुली ...दी रुसवइयां मैंने, पर मोहब्बत मुझे मिली...और बद्दुआ ने जब-जब काटा है मेरा रास्ता...मुझसे भी पहले मेरी मां की दुआएं निकलीं।'
बता दें की, केबीसी 15 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख जाकिर के चाहने वालों ने इस पर शानदार रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है' (वाह)'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू जाकिर भाई'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप से हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी उस्ताद हैं ये फिल्मी सितारे, माधुरी से श्रद्धा तक कई बड़े नाम हैं शामिल
आपको बता दें कि जाकिर की असली पहचान स्टैंड-अप कॉमेडी की वजह से है। वह देश सहित विदेशों में भी कई शोज कर चुके हैं। दूसरे देशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह किसी अन्य देश में शो करते हैं तो शो की टिकट तुरंत बिक जाती हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब तक वह दो वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अमेजन प्राइम पर उनकी वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' काफी हिट हुई थी।
यह भी पढ़ें: बीच समंदर मुख्य कलाकारों को छोड़ आए निर्देशक, अनजान लोगों की मदद से फिर ऐसे पहुंचे किनारे