रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की दोस्ती को आखिर क्या नाम दिया जाए। कभी एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताने वाले यह दोनों पिछले दिनों आधी रात में एक-दूसरे के साथ दिखे।
हाल ही में इन दोनों ने आधी रात के समय बांद्रा की सड़कों पर जैसी मस्ती की, उसे देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं।
एक स्क्रीन प्ले राइटर के साथ खाना खाने गए रणबीर और कैट ने बाद में एक ऑटो रिक्शा लिया और खुद ही ड्राइविंग शुरू कर दी। कभी रणबीर ने रिक्शा चलाया, तो कभी कैट ने ड्राइविंग सीट संभाली।
उनकी इस मस्ती का भेद तब खुला, जब एक पुलिस वाले ने उन्हें बीच सड़क पर रोक दिया। लेकिन रणबीर और कैट का नसीब कि यह पुलिस वाला इन दोनों एक्टरों का बड़ा फैन निकला। उसने इन दोनों अदाकारों से ऑटोग्राफ लिया और छोड़ दिया।