अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। हर साल वे अभिषेक बच्चन के लिए यह व्रत रखती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन भी अपनी चांद सी पत्नी के लिए यह व्रत रखते हैं और दिनभर भूखे रहते हैं। शाम को चांद के दीदार के साथ दोनों व्रत खोलते हैं।
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी करवाचौथ सेलिब्रेट करती हैं। हर साल उनका करवाचौथ लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ-साथ पति राज कुंद्रा भी यह व्रत रखते हैं। बिजनेसमैन से एक्टर बन चुके राज कुंद्रा भी शिल्पा शेट्टी के लिए भूखे रहते हैं।
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। दोनों कपल गोल्स पूरे करते हैं। जल्द ही दोनों अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। कैटरीना कैफ भले ही विदेशी धरा पर पली-बढ़ी हैं, मगर उन्होंने भारतीय कल्चर को बखूबी अपनाया है। विक्की कौशल से शादी के बाद वे करवाचौथ का व्रत रखती हैं। कैटरीना के साथ विक्की भी करवाचौथ का व्रत रखते हैं।
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirakashyap
आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप भी कपल गोल पूरे करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताहिरा कश्यप एक बार कुछ मेडिकल कारणों के चलते करवाचौथ व्रत नहीं रख पाई थीं और तब आयुष्मान ने उनके लिए व्रत रखा था।
जय भानुशाली
इस लिस्ट में एक्टर जय भानुशाली का नाम भी शामिल है। वे भी अपनी पत्नी माही विज के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। दोनों साथ-साथ यह त्योहार सेलिब्रेट करते हैं।