अनुपम का पोस्ट
रविवार को आज अनुपम ने सतीश की बेटी वंशिका के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वे दोनों जीभ घुमाने वाले शब्द (टंग ट्विस्टर्स) खेलते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ अनुपम ने लिखा, 'हम फिर आ गए! परंपरा के मुताबिक, मैं शशि जी और वंशिका के साथ लंच करने आया। वंशिका को बहुत मनाने पर यह वीडियो बनाने को राजी हुई। घर पर या दोस्तों के साथ ये टंग ट्विस्टर्स जरूर आजमाओ। जय हो।'
सतीश कौशिक और अनुपम की दोस्ती
अनुपम और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की दोस्ती बहुत गहरी थी। पिछले साल सतीश की 68वीं जयंती पर अनुपम ने उनकी यादें शेयर की थीं। उन्होंने एक वीडियो मोंटाज पोस्ट किया और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सतीश! तुम हमेशा मेरे साथ हो - तस्वीरों में, खाने में, बातों में। तुम्हारी यादें बहुत खास हैं।' उन्होंने कहा कि सतीश के अच्छे सुझावों को उन्होंने अपनाया है। सतीश की हंसी, फोन कॉल्स और गपशप की बहुत याद आती है। सतीश कौशिक का मार्च 2023 में 66 साल की उम्र में गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: Sshura Khan: 58 की उम्र में पिता बने अरबाज, शूरा ने दिया बेटी को जन्म; खान परिवार ने किया बेबी गर्ल का स्वागत