फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने शुरु की 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग, तब्बू के साथ शेयर की तस्वीर

Mon, 23 Aug 2021 04:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है।
दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन के साथ, कियारा आडवाणी और तब्बू हैं।
फिल्म भूल भुलैया पहला पार्ट साल 2007 में आया था।
विज्ञापन
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तब्बू दिखाई देंगे। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। अब पांच महीने बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई है। भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल जैसे बड़े स्टार्स थे। जबकि दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन के साथ, कियारा आडवाणी और तब्बू हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी हैं। 

विज्ञापन


भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने दी थी। उन्होंने तब्बू के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भूल भुलैया की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही दोनों अदाकार फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी पहले से थी लेकिन इस बीच कार्तिक आर्यन कोरोना से संक्रमित हो गए और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। 

विज्ञापन

'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले निर्माताओं का कहना था कि इस फिल्म को 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन शूटिंग रुक जाने के कारण अब इसके पोस्टपोन होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिलीज की नई डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म भूल भुलैया पहला पार्ट साल 2007 में आया था। उस फिल्म के निर्माता कॉमेडी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।

कार्तिक आर्यन इसके अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर की आने वाली फिल्म में भी नजर आएंगे। उस फिल्म का नाम फ्रेडी रखा गया है। एकता कपूर की इस फिल्म में अभिनेत्री का लीड रोल आलया एफ निभाएंगी। अपने इस रोल की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर आलया ने दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर हुए इस जानकारी को दिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि इस वंडरफुल टीम के साथ काम करते हुए उन्हें खुशी मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें