अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक के फैंस उन्हें इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि उनकी फिल्म की वाई शहर में शूटिंग अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही अभिनेता ढोल पर नाचते और रंगों से खेलते नजर आए हैं।
'चंदू चैंपियन' की शूटिंग हुई पूरी
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की महाराष्ट्र के वाई शहर में शूटिंग कर रहे थे, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया है। उनकी फिल्म की शूटिंग का आज आखिरी दिन था। शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को ढोल की थाप पर नाचते और रंगों से खेलते हुए देखा जा सकता है। कार्तिक ने यह प्यारा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसे दर्शकों की खूब तारीफें मिल रही हैं। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Jaya Prada: ESIC मामले में जयाप्रदा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
शूटिंग पूरी होने पर मनाया जश्न
कार्तिक ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'महाराष्ट्र में वाई शेड्यूल रैप का जश्न मनाते हुए, अभी बस शेड्यूल खत्म हुआ है, पिक्चर अभी बाकी है।' अभिनेता के इस वीडियो को साझा करते ही कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शूटिंग की सारी थकान मिट गई होगी। यह वाकई में काफी अच्छा अनुभव होता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'चंदू चैंपियन का बेसब्री से इंतजार है। एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार है कार्तिक।' इन सब के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कार्तिक की तारीफ करते नजर आए हैं।
कार्तिक का वर्कफ्रंट
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित होगी। 'चंदू चैंपियन' को साल 2024 में रिलीज किया जाएगा। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालंपिक में उन्होंने देश को गौरवान्वित महसूस कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक इस फिल्म के अलावा 'आशिकी 3' में भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dunki: 'डंकी' के गाने 'लुट पुट गया' पर दिल खोलकर थिरके क्रिस गेल, शाहरुख खान भी हुए मुरीद