फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर

Fri, 17 Mar 2023 05:17 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भूल भुलैया 2 का अपना सिग्नेचर स्टेप करते हुए पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उनका पैर लगभग 20 से 30 मिनट तक हवा में जम गया था।

विज्ञापन
Kartik Aaryan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रिलीज कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही है। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, हाल ही में एक सोर्स ने कार्तिक के साथ हुए एक हादसे को लेकर बात की है।

विज्ञापन


कार्तिक के पैर में लगी थी गंभीर चोट
दरअसल, हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक इवेंट में स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी। इस इवेंट के दौरान कार्तिक के पैर पर गंभीर चोट लगी थी। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है, कि एक्टर ने इस बात को काफी वक्त तक सभी से छुपा कर रखा था। इस बारे में बताया गया कि शाम के समय एक्ट क्लोजिंग का काम चल रहा था और कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 का अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे थे। उस दौरान उनका टखना मुड़ गया और उनका पैर बीच हवा में ही जम गया था। उन्होंने अपने टखने को इतनी बुरी तरह से मोड़ा कि वह अपने पैर को मंच के फर्श पर वापस से नहीं रख पा रहे थे। वहां पर मौजूद सभी लोगों को लगा कि कार्तिक मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उनकी हालत देखी तो सब काफी डर गए थे। 

एथनिक में भी निक्की ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में काफी देर तक लटका रहा कार्तिक का पैर
सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक उस दौरान स्टेज पर कम से कम 20 से 30 मिनट तक जमे हुए थे। जब तक कि मेडिकल हेल्प नहीं आ गई थी। मेडिकल टीम और फिजियो थेरेपिस्ट ने उनके टखने की जांच की और उन्हें तेज दर्द से राहत मिली थी। उसके बाद डॉक्टर की मदद से हवा से उनके पैर को जमीन पर रखा गया, लेकिन तब तक सभी काफी डरे हुए थे। कार्तिक को छोड़कर सभी, वहां पर साधु की तरह एक दम शांत थे।

Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें