सिंगर बादशाह ने बड़ा कदम बताया
सिंगर-रैपर बादशाह ने भी वेव्स समिट को लेकर कहा, ‘मुझे यकीन है कि यह पीएम मोदी की प्राथमिकताओं में से एक है। मैं इसमें लोगों की दिलचस्पी देख सकता हूं। मुझे लगता है कि यह दुनिया में बॉलीवुड के अलावा भारत को एक सॉफ्ट पावर की तरफ एक बड़ा कदम है।’