फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय से तलाक चाहती हैं करिश्मा

Tue, 30 Oct 2012 10:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर की नौ साल पुरानी शादी अंततः टूटने जा रही है। करिश्मा ने साफ कर दिया है कि वह अपने पति संजय को तलाक देंगी। काफी समय से वे अपने पति के साथ अपने रिश्तों को एक और मौका देने की बात कह रहीं थीं।
विज्ञापन


अब करिश्मा ने तय कर लिया है कि वे इस रिश्ते को और ज्यादा नहीं बढ़ाएंगी। करिश्मा से जुड़े लोगों की माने तो करिश्मा ने तलाक की अर्जी दे दी हैं। कोर्ट के माध्यम से जल्द ही उन्हें तलाक मिल जाएगा। पिछले कुछ समय से करिश्मा और संजय के रिश्ते में तनाव बढ़ता ही जा रहा था।

यह बात सभी जानते हैं कि संजय की नजदीकियां दिल्ली बेस्ड एक सोशलाइट से इन दिनों बढ गयी हैं। वे उनके साथ ही लिव इन् रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अपनी साली करीना की शादी में भी संजय नज़र नहीं आये थे। तभी यह समझ लिया गया था कि यह रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें