फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेवीकोल' आइटम सांग में दिखेंगी मलाइका-करीना

Mon, 29 Oct 2012 02:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग टू में इस बार आयटम नंबर करीना कपूर कर रही हैं। यह बात अब आम हो गयी है। इसमें नई बात यह है कि इस आयटम सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा का भी जलवा देखने को मिलेगा। वह इस आइटम सॉन्ग में करीना कपूर को टक्कर देती दिखेंगी।
विज्ञापन


गाने में ज्यादा फुटेज करीना के ही होंगे पर मलाइका की भी इस गाने में विशेष भूमिका होगी। गाने में मलाइका को लाने का फैसला फिल्म के निर्माता निर्देशक और मलाइका के पति अरबाज खान ने लिया है। वे दबंग के लिए मलाइका की मौजूदगी को लकी मानते हैं इसलिए वे दबंग टू में भी मलाइका को स्पेशल एपेरिएंस में ही सही लेकिन फिल्म से जोड़ रहे हैं।

दबंग में मलाइका पर फिल्माया गया गाना मुन्नी बदनाम हुई फिल्म जितना ही पॉपुलर हुआ था। फिल्म की सफलता में गाने का भी बड़ा योगदान रहा है। शायद यही सोच अरबाज को मलाइका को गाने में विशेष भूमिका में लाने के लिए प्रेरित कर रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें