फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो मेकअप लुक: करिश्मा कपूर ने साझा की तस्वीर, 90 के दशक की इस सुपरहिट हीरोइन के दीवाने हुए फैंस

Wed, 02 Jun 2021 06:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नो मेकअप लुक में नजर आईं करिश्मा कपूर
  • फैंस से लेकर सेलेब्स तक हुए दीवाने
  • पोस्ट के कैप्शन में लोलो ने लिखी दिलचस्प बात
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूर खानदान की लोलो और बॉलीवुड की 'जुबैदा' करिश्मा कपूर फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर जब भी कोई तस्वीर या वीडियो साझा करती हैं तो उसे वायरल होते देर नहीं लगती। वही फैंस भी उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैं और प्यार लुटाते हैं। हाल ही में करिश्मा ने अपनी नो मेकअप सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दरअसल हीरोइनों को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वो बिना मेकअप अच्छी नहीं दिखती।
विज्ञापन


वायरल हो रही करिश्मा की ये तस्वीर

हालांकि करिश्मा कपूर ने अपनी इस तस्वीर के जरिए बता दिया कि वो बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। इन दिनों लॉकडाउन में बहुत सी अभिनेत्रियों की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। खुद करीना भी अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वहीं  इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन में बेहद शानदार बात लिखी है। करिश्मा ने लिखा, 'हर एक दिन आपको बेहतर होने का अवसर देता है, कुछ बेहतर करने का और एक उम्मीद का कि अच्छा समय आएगा। सकारात्मक रहिए और खुश होना चुनिए'। इसके साथ उन्होंने यैलो दिल वाली इमोजी पोस्ट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब करिश्मा की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। पुनित मल्होत्रा ने लिखा, 'दिल तो पागल है की तरफ से, साथ ही उन्होंने ढेर सारे थंब्स अप आइकन पोस्ट किए। वहीं पूनम  ने फायर इमोजी पोस्ट किया। करिश्मा को चाहने वाले उनके फैंस भी जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले करिश्मा ने अपनी बहन करीना और मां बबीता के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी जो फैंस के बीच काफी वायरल हुई थी।
 


करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने 'दिल तो पागल है', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हम साथ साथ हैं', 'हसीना मान जाएगी', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर वन', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'जुबैदा', जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी। दोनों ने करीब 7 फिल्मों में साथ किया था जिनमें ज्यादातर सुपरहिट रहीं थीं। बतौर लीड कलाकार आखिरी बार वो 'डेंजरस इश्क' में नजर आईं थीं वहीं साल 2018 में वो आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें