मनदीप को रानी ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
इस फोटो में एक्ट्रेस काले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रानी की मुस्कुराती हुई तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। बता दें, रानी ने अपने ब्रेकअप के बाद ये फोटो पोस्ट की है और इससे पहले उन्होंने मनदीप बामरा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
रानी चटर्जी और मनदीप बामरा
- फोटो : Instagram
रूटीन को लेकर रहती थी अनबन
इससे पहले न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मनदीप संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मैं और मनदीप लंबे समय से लॉन्ग डिस्टेंस में रह रहे हैं। मनदीप चंडीगढ़ में हैं और मैं यहां मुंबई में। हमारे बीच कम्युनिकेशन गैप आ चुका है। कई बार तीन से चार दिन तक हमारी बातचीत नहीं हो पाती थी। मैं सुबह मैसेज करती तो उनका जवाब देर रात तक आता। मैं अपने रूटीन को लेकर काफी डिसिप्लिन रही हूं। इसी बात को लेकर हमारी बनती नहीं थी। उनका रूटीन मुझसे बिल्कुल उलट है।'
शादी के लिए मान गई थीं रानी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'पिछले दो सालों से वो मुझे शादी के लिए मना रहे थे। इस फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर मैंने शादी के लिए हां कहा था। मैं और मनदीप आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। एक दूसरे के प्रति कोई रंजिश या गिला शिकवा नहीं है लेकिन मैं उससे अब फ्रेंडली नहीं हूं। हमारी बातचीत नहीं होती।'